खुर्जा, बुलंदशहर : 26 / अगस्त / 2026 : 12 वफात (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को मोहल्ला सराय नसरुल्ला स्थित कांग्रेस नेता शादाब ठाकुर के आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा खुर्जा प्रभारी भजन लाल विमल मौजूद रहे। उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री खुशनसीब चौधरी एवं वरिष्ठ नेता नवाब भी उपस्थित रहे। वहीं नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र महावर और पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी बशीर ने भी बैठक में सहभागिता की। बैठक का संचालन अलीम कुरैशी ने किया।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवीन अम्बेडकर, नरेंद्र बाल्मीकि, सलीम खान, महरुद्दीन, हाजी आदिल, मोहम्मद रमजान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर 12 वफात के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुबारकबाद दी। साथ ही सभी ने देश और समाज में अमन-चैन एवं भाईचारे की कामना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










