Home » गाजियाबाद » गाजियाबाद में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ, 60+ महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

गाजियाबाद में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ, 60+ महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 26 / अगस्त / 2026 :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया गया, जहां करीब 500 महिलाएं मौजूद रहीं।रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने माताओं, बहनों और बेटियों को भी 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नरेंद्र कश्यप ने 11 महिलाओं को मंच पर साड़ी और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को भी उपहार दिए गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment