Home » गाजियाबाद » साहिबाबाद में पेपर रोल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

साहिबाबाद में पेपर रोल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 26 / अगस्त / 2026 :  साहिबाबाद के कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में बुधवार सुबह पेपर रोल में आग लग गई। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम तीन फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। आग तेजी से फैल रही थी और आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने की आशंका थी।

स्थिति को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी बुलाया गया। जेसीबी की मदद से पेपर रोल हटाकर अंदर सुलग रही आग को बुझाया गया। फायर कर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझने से आसपास की फैक्ट्रियां सुरक्षित रहीं और बड़ी घटना टल गई। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment