गाजियाबाद : 26 / अगस्त / 2026 : विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में मंगलवार को 24 वर्षीय पीएचडी छात्र वैभव सिंह की 27वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैभव दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से जोधपुर, राजस्थान का रहने वाला था और गाजियाबाद में अपनी बुआ के यहां रह रहा था। छात्र की अचानक हुई मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रिश्तेदार भी फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और आवश्यक तथ्यों के सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










