Home » बुलंदशहर » सलैमपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, एक कारतूस बरामद

सलैमपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, एक कारतूस बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 26 / अगस्त / 2026 :  अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलैमपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सदरपुर रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम रंगपुर, थाना सलैमपुर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सलैमपुर में मुकदमा संख्या 251/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नितिन जावला, उपनिरीक्षक महिपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार और विनय यादव शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment