Home » बुलंदशहर » विधायक मीनाक्षी सिंह की शिकायत के बाद डॉ. राजेंद्र बंसल पर कार्रवाई, जटिया अस्पताल से हटाकर लखावटी सीएचसी किया संबद्ध

विधायक मीनाक्षी सिंह की शिकायत के बाद डॉ. राजेंद्र बंसल पर कार्रवाई, जटिया अस्पताल से हटाकर लखावटी सीएचसी किया संबद्ध

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा, बुलंदशहर : 26 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में उपचार को लेकर सामने आए शिकायत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह की शिकायत के बाद जांच समिति गठित किए जाने के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर ने चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बंसल को सूरजमल जटिया अस्पताल से हटाकर सीएचसी लखावटी (एफआरयू) से संबद्ध करने का आदेश जारी किया है।

मामले में पीड़ित परिजनों ने चिकित्सक पर ऑपरेशन में कथित लापरवाही, गलत स्थान पर ऑपरेशन किए जाने तथा उपचार के नाम पर रुपये लेने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप था कि हर्निया का ऑपरेशन कथित रूप से गलत तरफ किया गया तथा अंडेदानी के ऑपरेशन को लेकर भी गंभीर शिकायत सामने आई थी। इसके अलावा मरीज और परिजनों को धमकाने के आरोप भी लगाए गए थे।

शिकायत के बाद परिजनों ने खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की थी। विधायक की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन किया।

अब सीएमओ की ओर से जारी आदेश के तहत जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट आने तक डॉ. राजेंद्र बंसल को सीएचसी लखावटी (एफआरयू) में संबद्ध किया गया है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है।

अधिकारियों के अनुसार जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर को जटिया अस्पताल से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चर्चा में है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment