Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में खूनी रिश्ता : पत्नी ने की तौलिये से घोंटकर पति की हत्या

बुलंदशहर में खूनी रिश्ता : पत्नी ने की तौलिये से घोंटकर पति की हत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
अवैध संबंधों का विरोध करने पर की वारदात , रिश्तेदारों से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी में थी आरोपी

 

बुलंदशहर  : 27 / अगस्त / 2026 :  बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

बताया जा रहा है कि पति पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था, इसी के चलते पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही वह अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटी थी, लेकिन गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां अंगूरी देवी ने बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना के समय घर में पति-पत्नी के साथ उनकी आठ साल की बेटी भी मौजूद थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्नी प्रेमी के साथ फरार होने के लिए संपत्ति बेचने की तैयारी में थी। परिजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले ही 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा गया था, वहीं तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट को लेकर भी विवाद चल रहा था।

इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधि कार्य भाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन