Home » गोरखपुर » मनमोहन तिवारी प्रकरण के बीच पैड़ा वाले बाबा की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप , धरना स्थल पर पुलिस कार्रवाई को लेकर महंत

मनमोहन तिवारी प्रकरण के बीच पैड़ा वाले बाबा की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप , धरना स्थल पर पुलिस कार्रवाई को लेकर महंत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती  : 29 / अगस्त / 2026 :  राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर 27 अगस्त को हुए घटनाक्रम के बीच अब पैड़ा धाम के महंत गोविंद दास (पैड़ा वाले बाबा) ने बस्ती रेंज के उपमहानिरीक्षक (DIG) को शिकायती पत्र देकर पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिकायती पत्र के अनुसार, महंत गोविंद दास का आरोप है कि वह कचहरी परिसर की ओर अपने निजी कार्य से गए थे। इसी दौरान मनमोहन तिवारी के प्रकरण को लेकर एसपी कार्यालय पर चल रहे धरने के आसपास पुलिस कार्रवाई चल रही थी।

महंत का आरोप है कि पुलिस द्वारा धरना दे रहे लोगों को वहां से हटाकर अपने साथ ले जाया गया। महंत गोविंद दास ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान पुलिसकर्मी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा धमकी दी गई। पत्र में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

उन्होंने बस्ती रेंज के उपमहानिरीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि महंत गोविंद दास द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस विभाग का पक्ष क्या सामने आता है। शिकायत की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This