Home » गोरखपुर » मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 29 / अगस्त / 2026 :   केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में शनिवार, 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता आचार्य धर्मेंद्र सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, गोला फेंक, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल एवं दौड़ सहित विभिन्न खेल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्य वक्ता आचार्य धर्मेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल के प्रति समर्पण और उनकी उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1936 के बर्लिन ओलंपिक के हॉकी फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। मेजर ध्यानचंद ने इस मुकाबले में तीन गोल किए थे। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखा तथा पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में मुख्य कोच के रूप में सेवाएं देने के साथ राजस्थान में आयोजित कई कोचिंग शिविरों में भी प्रशिक्षण दिया।

विद्यालय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढौडियाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मेजर ध्यानचंद की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और खेल के प्रति लगन से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्साह के साथ मनाया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This