गोरखपुर : 29 / अगस्त / 2026 : कैंपिंयर गंज क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवीन यादव का जुलूस निकाला जिसमें भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी स्वर्गीय दीप नारायण यादव के पुत्र नवीन यादव कैंपियरगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
वहीं पर आज पीपीगंज दुर्गा मंदिर (निकट पशु बाजार) स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया की कैंपियरगंज की जनता का सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है हमारा मतलब चुनाव से नहीं है हम जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और सेवा करते रहेंगे यह आदेश माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया है कि आप कंपियरगंज क्षेत्र में लोगों से जन संपर्क बनाते रहिए।
वही संवाददाता प्रत्याशी से कुछ और बातचीत करना चाह रहा था लेकिन स्थानीय जिला अध्यक्ष की वजह से बात पूरी नहीं हो पाई।बताया जाता है कि इनके पिता स्वर्गीय दीप नारायण यादव समाजवादी के संस्थापक सदस्यों में से थे।
बीच में जोरो पर चर्चा रहा कि उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं ने जमकर विरोध किया था जिसकी खबर भी बड़े पैमाने पर चली थी जिसका परिणाम था की कैंपियरगंज क्षेत्र में लगे होर्डिंग उतरने लगे थे स्थानीय नेताओं ने इनको बाहरी नेता घोषित किया था लेकिन अब ऐसा लगता है की सब कुछ मैनेज हो गया है।

इसलिए आज बड़े पैमाने पर जुलूस निकाला जिसमें लगभग ढाई सौ चार पहिया वाहन उपस्थित रहे। यह जुलूस गोरखपुर से चलकर कैंपियरगंज के तमाम चौराहा पर गया। जहां पर स्थानीय जनता से संपर्क किया गया साथ ही सड़क के किनारे आवासों में उपस्थित लोग अपनी छतों से सपा प्रत्याशी को देखने के लिए मौजूद रहे जिसमें भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे दिखाई दिए।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










