Home » बुलंदशहर » चोरी के शक में दो नाबालिग बच्चों को बांधकर पीटने का आरोप, मामला दर्ज

चोरी के शक में दो नाबालिग बच्चों को बांधकर पीटने का आरोप, मामला दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 1 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

बताया गया कि दोनों नाबालिग रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मामा के गांव निठारी आए थे। आरोप है कि चोरी के शक में उनकी पिटाई की गई और बाद में हाथ-पैर बांधकर टीन शेड के नीचे डाल दिया गया। बच्चों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment