Home » बुलंदशहर » खुर्जा में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन

खुर्जा में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 1 / सितम्बर / 2026 :  उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर बुलंदशहर की यूथ कांग्रेस में भारी नाराजगी है। सोमवार को जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इसराईल गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुर्जा में प्रदर्शन कर एसडीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

यूथ कांग्रेस का कहना है कि 8 जुलाई को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा हुई थी। सभा के बाद कुछ लोगों ने मंच और स्थल को गंगाजल से धोया था, जिसे कांग्रेस दलित समाज का अपमान बता रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले का सच जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया के सामने रखा तो सच्चाई सामने लाने के बजाय उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

खुर्जा विधानसभा प्रभारी भजन लाल विमल ने कहा कि एक तरफ दोषियों पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है और दूसरी तरफ सच बोलने पर राहुल गांधी पर ही FIR कर दी गई है, जो पूरी तरह से बदले की राजनीति है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि हल्द्वानी मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और राहुल गांधी पर दर्ज झूठा मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी बशीर, खुशनसीब चौधरी, अजय छोकर,एडवोकेट अर्चना,धनमेंद्र महावर, मुन्नी लाल, नवाब मुनेरी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment