बुलंदशहर : 1 / सितम्बर / 2026 : छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला के पति समेत कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से बेरहमी से की गई पिटाई में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित महिला, उसके पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके पति की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










