Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, कपड़े फाड़ने का भी दावा

घर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, कपड़े फाड़ने का भी दावा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 3 / सितम्बर / 2026 :  शिकारपुर नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक, 31 अगस्त को महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक अपने दो साथियों के साथ कथित तौर पर घर में घुस आया। आरोप है कि युवकों ने महिला से उसके पति के बारे में जानकारी मांगी। पति के घर से बाहर होने की बात बताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला के साथ मारपीट करने लगे।

महिला के पति का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। महिला के पति ने 3 सितंबर को शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment