Home » बुलंदशहर » चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना पुलिस ने देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही के अनुसार, उपनिरीक्षक विजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ कोदू-वंचावली रोड पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सीनू पुत्र सूरजपाल, निवासी ग्राम निठारी बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment