बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2026 : चोला थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और एक शातिर गौकशी आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ चोला थाना क्षेत्र में पचौता गेट के सामने हुई। घायल आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ फारुख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 अगस्त को थाना चोला क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










