प्रस्तावित कैंडल मार्च को प्रार्थना सभा में पुलिस के आग्रह पर परिजनों ने बदला, पुलिस भी रही सम्मिलित
खुर्जा : 6 / सितम्बर / 2026 : खुर्जा नगर क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई बर्बरता पूर्वक अंकुर चौधरी की पिटाई के बाद 29 अगस्त को ली थी नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस , जिसके बाद परिजनों तथा क्षेत्र के लोगों में भी घटना को लेकर था उबाल। हालांकि पुलिस ने इसमें की थी बड़ी कार्रवाई जिसमें तीन लोगों को पैर में गोली लगने के बाद भेजा था जेल तथा दो ने कर दिया था आत्मसमर्पण।
आज अंकुर चौधरी के परिजनों ने तथा उनके मिलने वालों ने एक कैंडल मार्च का आयोजन किया था लेकिन पुलिस के मनाने पर यह कैंडल मार्च घर के बाहर ही एक प्रार्थना सभा में बदल गया जहां पर अंकुर की माताजी ने सभी लोगों का इस प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया तथा अंकुर चौधरी की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि और कठोर कार्रवाई करें तथा दोषियों को जितनी ज्यादा से ज्यादा संभव सजा हो दिलाई जाए।
सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि अंकुर चौधरी हत्याकांड में कार्यवाही चल रही है और आज एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस और अंकुर के परिजन सम्मिलित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









