खुर्जा : 7 / सितम्बर / 2026 : विकास खंड खुर्जा के ग्राम नगला सोई खेड़ा में मुख्य सड़क पर फैली गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर और कीचड़ जमा है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री एडवोकेट अर्चना ने आज गांव का दौरा कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियां चोक हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

एडवोकेट अर्चना ने कहा कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही से गांव में यह हालात बने हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में सफाई अभियान चलाकर सड़क को साफ कराया जाए, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










