Home » बुलंदशहर » अमित भारद्वाज बने भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के प्रदेश प्रवक्ता

अमित भारद्वाज बने भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के प्रदेश प्रवक्ता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 7 / सितम्बर / 2026 :  भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से अमित भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेमेंद्र तोमर ने की।

संगठन पदाधिकारियों ने अमित भारद्वाज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह किसानों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अमित भारद्वाज ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

इस नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमित भारद्वाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment