Home » गाजियाबाद » गाजियाबाद: विद्यार्थियों से रूबरू हुए एसीपी, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर हुई चर्चा

गाजियाबाद: विद्यार्थियों से रूबरू हुए एसीपी, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर हुई चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 7 / सितम्बर / 2026 :  उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी क्षमताओं के पूर्ण विकास तथा शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसरों के लिए मार्गदर्शन एवं सकारात्मक परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में अभय राजेन्द्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर, द्वारा थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सेठ मुकुन्दलाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान एसीपी ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और जीवन संघर्षों को साझा किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने, सकारात्मक सोच रखने और निर्धारित लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना आवश्यक है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा और भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न रखे। सहायक पुलिस आयुक्त ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल, सहज और प्रेरणादायी ढंग से समाधान किया तथा उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों के साथ हुए इस संवाद का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी आकांक्षाओं को सही दिशा देना तथा शासन और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

एसीपी कविनगर द्वारा साझा किए गए अनुभवों और सफलता के मंत्र ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति गंभीरता, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में आयोजित यह संवाद विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment