बुलंदशहर : 21 / सितम्बर / 2026 : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की पत्नी और उसकी पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, राशिद अपनी पत्नी सादिका और पांच माह की बेटी जैनब के साथ बाइक से अपने भाई के घर जा रहा था। इसी दौरान गुलावठी फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में सादिका और मासूम जैनब की मौत हो गई, जबकि राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








