स्याना : 21 / सितम्बर / 2026 : स्याना नगर के हापुड़ मार्ग पर मोहल्ला नंदपुरी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। बताया गया कि चाचा-भतीजे बाइक से गांव से स्याना की ओर आ रहे थे। दोनों बाइक की सर्विस कराने के लिए निकले थे। इसी दौरान नंदपुरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








