Home » बुलंदशहर » महिला से गाली-गलौज कर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला से गाली-गलौज कर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 24 / सितम्बर / 2026 :   ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव रोनी सलोनी निवासी छाया शर्मा पत्नी मोहित शर्मा ने दो लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की सुबह वह अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही योगेश शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा और मनोज शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़िता ने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत ककोड़ थाने में की।
ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर योगेश शर्मा और मनोज शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment