Home » बुलंदशहर » जुआ खेलते चार लोगों को झाझर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1830 रुपये बरामद

जुआ खेलते चार लोगों को झाझर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1830 रुपये बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 24 / सितम्बर / 2026 :   झाझर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1830 रुपये की नकदी और ताश की गड्डी समेत अन्य सामान बरामद किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अतुल झा पुलिस टीम के साथ जहांगीरपुर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तुलसी धर्मकांटा के पास कुछ लोगों के शोर करने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार लोग आपस में जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1830 रुपये नकद, ताश की गड्डी, तौलिया, पेन और पेंसिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिकिशन, दीपक, जवर और रविंद्र के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment