सिकंदराबाद/बुलंदशहर : सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान नफीस के रूप में हुई है। मृतक के पिता इतवारी, निवासी इस्लामाबाद गली नंबर 4, बुलंदशहर ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर काम करता था।पिता ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर नगर क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने नफीस को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और दिल्ली से लगातार उसे मिलने के लिए बुलाती रहती थी।
मृतक नफीस का छाया चित्र !
परिजनों के अनुसार बीते कल भी नफीस उसी से मिलने के लिए बिना बताए बुलंदशहर आया था।देर शाम पुलिस से सूचना मिली कि नफीस की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पूर्व में भी उनके बेटे के साथ मारपीट करा चुकी थी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
घटना की जानकारी देते मृतक नफीस के पिता इतवारी
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









