Home » बुलंदशहर » सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और वर्दी देकर किया सम्मानित

सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और वर्दी देकर किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 30 / सितम्बर / 2026 :   नगर पालिका परिषद शिकारपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई प्रभारी, कार्यवाहक सफाई नायकों एवं सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में निरंतर योगदान देने वाले सफाई मित्रों को नगर पालिका ईओ नीतू सिंह एवं चेयरमैन राजबाला देवी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान सभी सफाई मित्रों को वर्दी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान ईओ नीतू सिंह ने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छ भारत मिशन की वास्तविक नींव हैं। नगर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और जिम्मेदारी के कारण ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर सफाई मित्रों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, नमस्ते योजना, ई-श्रम कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।

इसके साथ ही सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया तथा पीपीई किट और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के वितरण की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सफाई मित्रों से सुरक्षित तरीके से कार्य करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment