बुलंदशहर : 14 / अक्टूबर / 2026 : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शिकारपुर रोड स्थित गांव मिर्जापुर में जतन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों के खाद्य पदार्थों के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि 216 लीटर तैयार खाद्य पदार्थ सीज किया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II द्वारा गठित टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिसर में वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से इंटरएस्टरीफाइड वेजिटेबल एडिबल फैट की पैकिंग की जा रही थी।
तीन ब्रांडों के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के नाम से पैक किए जा रहे वेजिटेबल फैट/कुकिंग मीडियम के तीन नमूने संग्रहित किए। इसके साथ ही परिसर में तैयार 216 लीटर इंटरएस्टरीफाइड एडिबल फैट/कुकिंग मीडियम को सीज कर दिया गया।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
विभाग द्वारा संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










