Home » बुलंदशहर » ईओ नीतू सिंह ने रामलीला मैदान और मां चामुंडा मंदिर की सफाई व्यवस्था परखी, नवरात्रि व शोभायात्रा को लेकर दिए विशेष निर्देश

ईओ नीतू सिंह ने रामलीला मैदान और मां चामुंडा मंदिर की सफाई व्यवस्था परखी, नवरात्रि व शोभायात्रा को लेकर दिए विशेष निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 18 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर पालिका की ईओ नीतू सिंह ने रामलीला मैदान और मां चामुंडा मंदिर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई प्रभारी जामिन अली को शारदीय नवरात्रि और महाकाली शोभायात्रा के मद्देनजर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ईओ ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान नगर के सभी मंदिरों के आसपास प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही महाकाली शोभायात्रा के मार्ग पर भी विशेष सफाई कराई जाए। रामलीला मैदान में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

नीतू सिंह ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान नगर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment