Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर : हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

बुलंदशहर : हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 19 / अक्टूबर / 2026 :   बुलंदशहर  कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ कैसे हुई 

कोतवाली नगर पुलिस बदनोरा कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश कुश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें कुश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा हनी हत्याकांड 

बीते 16 सितंबर 2025 को कोतवाली नगर क्षेत्र में सनसनीखेज हनी हत्याकांड हुआ था। आरोप है कि कुश ने अपने साथियों अनिकेत और एक अन्य के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हनी को घेर लिया और चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पहले भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी अनिकेत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अनिकेत भी मुठभेड़ में घायल हुआ था। उसके बाद से मुख्य आरोपी कुश लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। आज मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने उसे बदनोरा कट के पास घेर लिया और मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि फरार तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment