Home » बुलंदशहर » दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया खुर्जा रामलीला मैदान का निरीक्षण

दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया खुर्जा रामलीला मैदान का निरीक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा    : 19 / अक्टूबर / 2026 :   दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने आयोजकों से समन्वय कर प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रखने, सीसीटीवी से निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी रखने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात अंतरिक्ष जैन व क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्रि , उपजिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment