Home » बुलंदशहर » गांव की रंजिश में मां-बेटे से मारपीट, युवक का सिर फोड़ा; मुकदमा दर्ज

गांव की रंजिश में मां-बेटे से मारपीट, युवक का सिर फोड़ा; मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 28 / अक्टूबर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव नगला इलाहाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने मां-बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें युवक मोहित के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नगला इलाहाबाद निवासी निलेश पत्नी स्वर्गीय रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे गांव के प्रवीण, सीमा, तरुण और अंजलि ने पुरानी रंजिश के चलते उनके और उनके बेटे मोहित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मोहित का सिर फोड़ दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मोहित का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चोला पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रवीण, सीमा, तरुण और अंजलि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment