बुलंदशहर : 28 / अक्टूबर / 2026 : खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 स्थित झमका पुल के निकट कथित रूप से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे पशुओं से भरे कैंटर को पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कैंटर पंजाब के अमृतसर से करीब दो दर्जन पशुओं को लेकर अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने झमका पुल के निकट कैंटर को रोक लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में मौजूद पशुओं को उतरवाया। पशुओं की हालत खराब बताई गई है। इसके बाद उन्हें स्थानीय निवासी राशिद की सुपुर्दगी में दिया गया।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।







