Home » बुलंदशहर » सिकंदराबाद की टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

सिकंदराबाद की टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 28 / अक्टूबर / 2026 :    सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने फोम का इस्तेमाल करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों की सूझबूझ और मुस्तैदी से आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि आग की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment