Home » बुलंदशहर » जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक का सिर फटा

जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक का सिर फटा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 28 / अक्टूबर / 2026 :   ककोड़ क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की, जिसमें दो भाई घायल हो गए। पीड़ित ने अपने ताऊ और उनके बच्चों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

ककोड़ निवासी फिरोज पुत्र इलियास ने बताया कि वह सुबह अपने ताऊ से जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत करने गया था। आरोप है कि बंटवारे की बात सुनकर ताऊ और उनके बच्चे भड़क गए तथा उसके साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसका सिर फट गया और आंख सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

फिरोज के मुताबिक, जब उसका भाई उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही उसके भाई की पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में ककोड़ थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment