ककोड़ : 28 / अक्टूबर / 2026 : थाना ककोड़ क्षेत्र में खेत से पानी लगाकर घर जा रहे एक युवक को आधा दर्जन लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित मूलचंद पुत्र माहेकम निवासी ग्राम रोनिजा, थाना रबूपुरा, जिला गौतमबुद्ध नगर ने तहरीर में बताया कि वह गांव अख्तियारपुर में खेती-बाड़ी करता है। दिनांक 25 तारीख की शाम करीब 8 बजे वह अपने खेत में पानी लगाकर गांव अख्तियारपुर में अपनी बुआ संतोष के यहां खाना खाने जा रहा था। तभी प्राइमरी स्कूल के रास्ते पर गांव के आधा दर्जन लोगों ने रंजिशन उसे रोक लिया और खेत में पानी न लगाने को लेकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर 112 पुलिस और ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए अब उसका नोएडा में इलाज चल रहा है।
पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में ककोड़ थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








