ककोड़ : 28 / अक्टूबर / 2026 : थाना ककोड़ के गांव अजय नगर निवासी हूकमपाल पुत्र हरि चरण सिंह ने बताया कि 25 तारीख की शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी डोली अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव के मुकेश व मोहित वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने अकेला देखकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विरोध करने पर आवाज सुनकर प्रार्थी का भाई पवन भाटी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद मुनेश, मोहित और वेद प्रकाश ने डोली और पवन भाटी के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शोर मचाने पर सभी आरोपी पुलिस में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
ककोड़ थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मुनेश, मोहित और वेद प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








