बुलंदशहर : 28 / अक्टूबर / 2026 : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुलंदशहर पहुंचे। अनूपशहर तहसील क्षेत्र के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में वह कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें सुनने के लिए जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं।
आकाश आनंद के दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस जनसभा को पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
जनसभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आकाश आनंद का यह दौरा बसपा की राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।







