Home » बुलंदशहर » सूरज ढलते ही शुरू हो जाता है पीला सोना लूटने का खेल, अवैध मिट्टी खनन पर उठे सवाल

सूरज ढलते ही शुरू हो जाता है पीला सोना लूटने का खेल, अवैध मिट्टी खनन पर उठे सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 28 / अक्टूबर / 2026 :   अहमदगढ़ क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरज ढलते ही मिट्टी खनन का काम तेज हो जाता है और रात के अंधेरे में भारी मशीनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के जरिए मिट्टी का परिवहन किया जाता है। अहमदगढ़ के साथ शिकारपुर, सलेमपुर और छतारी क्षेत्र में भी इस तरह की गतिविधियां होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही मिट्टी से लदे वाहन सड़कों पर तेजी से दौड़ने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है, तो कथित अवैध खनन और मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दे रही है। लोगों ने पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गतिविधि से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ संकरे रास्तों पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों से सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार की ओर से भी इस मामले में प्रभावी रोकथाम होती नजर नहीं आ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात के अंधेरे में कथित रूप से चल रहे इस कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा। क्या अहमदगढ़ और सलेमपुर पुलिस के साथ खनन विभाग भी मामले को गंभीरता से लेकर जांच करेगा, या फिर ग्रामीणों की शिकायतें यूं ही अनसुनी रह जाएंगी?

इस संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग शिकायतों की जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment