Home » बुलंदशहर » कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 1 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर कोतवाली परिसर में रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली के समस्त उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सेवा नियमावली और अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों और आदेशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, नियमित गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment