Home » गाजियाबाद » एक करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, गैंग लीडर निकली समीना

एक करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, गैंग लीडर निकली समीना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 1 / नवंबर / 2026 :    शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की कथित सरगना समीना समेत एक महिला और तीन पुरुषों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 969 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से स्मैक बिक्री के 1,74,990 रुपये नकद, पीली धातु की तीन अंगूठियां और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ. आर्यन, ईमामुद्दीन, इमरान और समीना के रूप में हुई है। बरामद स्मैक 860 पुड़ियों में रखी गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि समीना दिल्ली से स्मैक लाकर अन्य आरोपियों को आसपास के इलाकों में बेचने के लिए देती थी। आरोपी स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर 300 से 400 रुपये प्रति पुड़िया बेचते थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे किराये के मकान में रहते और एक-दो महीने में ठिकाना बदल लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान के खिलाफ चोरी और समीना के खिलाफ दिल्ली के सीमापुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment