शिकारपुर : 1 / नवंबर / 2026 : समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी अपने विशाल काफिले और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। पिन्टू चौधरी के नेतृत्व में निकले काफिले में गाड़ियों की लंबी कतार नजर आई।
दिल्ली रवाना होने से पहले पिन्टू चौधरी और सपा नेता हरीश लोधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जनता की आवाज दबाई जा रही है।
महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद की जाएगी।
पिन्टू चौधरी ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










