शिकारपुर : 1 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर नगर के बड़े बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों और आमजन की समस्या को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष एवं युवा व्यापारी नेता गौरव मित्तल के लगातार प्रयास रंग लाए हैं। उच्च अधिकारियों ने बड़े बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दो पुलिसकर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। ये पुलिसकर्मी सुबह और रात की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

बड़े बाजार में जाम की समस्या से व्यापारी और आमजन लंबे समय से परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गौरव मित्तल पिछले कई दिनों से पुलिस के उच्च अधिकारियों के संपर्क में थे। शनिवार को भी उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों के सामने व्यापारियों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की। उनके लगातार प्रयासों के बाद अधिकारियों ने इस मांग को स्वीकार कर लिया।
इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होने से जाम की समस्या पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। गौरव मित्तल ने व्यापारियों की समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाकर उसके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










