शिकारपुर : 1 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पहासू इलाके के ग्राम चौगानपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की वरिष्ठ नेता प्रियंका चौधरी ने सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों और बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान प्रियंका चौधरी ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, ठप पड़े विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके सुझाव भी लिए। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर अपने विचार रखे।
जनसंपर्क के दौरान मिले समर्थन से उत्साहित प्रियंका चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सभी के विचार और सुझाव सुने। उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार जताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










