Home » शिक्षा » उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता

उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा संवाददाता।

आज एकेपी कॉलेज खुर्जा में  पञ्चदिवसीय युवा महोत्सव “उल्लास” के अंतर्गत  आयोजित एकल एवं लोकनृत्य  प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती मोनिका सिंह, सीकरी ग्राम प्रधान दयावती, बुढ़ैना ग्राम प्रधान कल्पना देवी, नगला मोहिउद्दीनपुर श्रीमती सत्यवती, धराऊं ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम देवी, ढाकर निजामपुर ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज तथा साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् की प्रभारी डॉ बीना माथुर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ साहिल ने बताया कि उल्लास के अन्तर्गत लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एकल एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। जिसमें भारत के विविध राज्यों तथा विशेषतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक-संस्कृति को दर्शाया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती मोनिका सिंह ने कहा कि लोक नृत्य हमेशा से भारतीय संस्कृति और मूल्यों का सबसे महत्वपूर्ण और समृद्ध हिस्सा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा की लोकनृत्य हमारे पूर्वजों के संस्कार की धरोहर है इसे संजोए रखना भावी पीढ़ी का कर्तव्य है। एकल एवं सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रख्यात नृत्यांगना पूनम वसिष्ठ तथा डॉ गीता सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में आभा एम ए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, सना बी ए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान तथा गायत्री बी ए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This