खुर्जा संवाददाता
श्री स्वामी हरिदास संत कीर्तन मंडल खुर्जा का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित राहुल कृष्ण शास्त्री ने अपने मुखारविंद से सुंदर ढंग से श्री खाटू श्याम जी की कथा का श्रवण श्रद्धालु कराया। कथा में उपस्थित हुए भक्तजनों ने मंत्र मुग्ध होकर कथा को सुना। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वसंत कनोडिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा का वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम सुनाने जा रहा है जिसमें भजन और कथा का श्रवण भक्ता कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए और रविवार को भी संकीर्तन का आयोजन यथावत रहेगा जिसमें विभिन्न नगरों से संकेतन मंडलिया भी भाग लेंगी। कार्यक्रम में महिला व पुरुष दोनों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज, सचिव चेतन अग्रवाल, मनीष दयाल कोषाध्यक्ष अजय कौशल ,कार्यकारी संयोजक मोहित मित्तल एडवोकेट, सहसंयोजक रविंद्र प्रजापति व पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ,बंटी सैनी, पूनम चौहान, राजकुमार सोलंकी ,नरेंद्र गौतम ,संजय वर्मा,निमिष गर्ग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












