भारत होगा विकसित राष्ट्र -ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह

खुर्जा संवाददाता।

खुर्जा: खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांव नायफल उर्फ ऊंचा गाॅव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया और लोगों को किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ मिल सकता है इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर कैलाश हॉस्पिटल व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान नीतू शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत तेजी से उभरता हुआ ऐसा राष्ट्र है जो जल्दी ही विकसित राष्ट्र में बदल जाएगा लेकिन इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा और ईमानदारी से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेते हुए औरों को भी इनके लिए जागरूक करना होगा। ग्राम प्रधान नीतू शर्मा ने भी लोगों को ग्राम विकास व राष्ट्र विकास में सहयोग देने के लिए कहा और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उनको जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह के साथ भाजपा के पदाधिकारी पंडित भारत भूषण गौतम ,सतीश वाल्मीकि, राजू प्रधान, वेद प्रकाश मालिक, दिनेश चौधरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,नवीन ,पुष्पेंद्र व संजीव शर्मा समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment