Home » धर्म » श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर राष्टीय स्वयं सेवक पहुंचे पवित्र अक्षत लेकर

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर राष्टीय स्वयं सेवक पहुंचे पवित्र अक्षत लेकर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा संवाददाता।
खुर्जा। 22 जनवरी को अयोध्या में संपन्न होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण स्वरूप अयोध्या से आए हुए पवित्र अक्षत नगर में विभिन्न टीमों द्वारा जगह–जगह वितरित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में गुरूवार को राष्टीय स्वयं सेवकों की एक टीम नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर पहुंची जहां उनके द्वारा अयोध्या से आए हुए पवित्र अक्षत मंदिर के मुख्य पंडित नन्द किशोर शर्मा को सौंपे गए। वहीं मंदिर कमैटी द्वारा पवित्र अक्षत लेकर पहुंची टीम का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक नेमपाल, सहायक जिला संचालक अनिल कुमार, जिला कार्यवाह राकेश साथ में सुनील व हैप्पी व अजय व शेष कुमार आदि रहे। वहीं मंदिर कमैटी के सदस्यों में अजय कुमार गर्ग एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), संजय वर्मा (अध्यक्ष), रोहित अग्रवाल (सचिव), अजीत मित्तल व निमिष कुमार गर्ग आदि रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This