Home » राजनीति » जन चौपाल में सबसे ज्यादा भागीदारी करने पर ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह को मिला प्रथम स्थान

जन चौपाल में सबसे ज्यादा भागीदारी करने पर ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह को मिला प्रथम स्थान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर संवाददाता

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बुलंदशहर द्वारा ग्राम की समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान ग्राम चौपाल की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में सरस आजीविका मेला का आयोजन विकास भवन बुलंदशहर में आयोजित किया गया ,जिसमें ग्राम पंचायत में लगने वाली जनचोपालों में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज कर लोगों को सहयोग देने के लिए खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह को प्रथम स्थान दिया गया है ।इसके चलते उनको प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव परियोजना निदेशक ,सुभाष नेमा जिला विकास अधिकारी ,सूबेदार सिंह स्वतः रोजगार ,खंड विकास अधिकारी निशांत पांडे ,सृष्टि पाठक तथा सभी विकासखंड अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment