खुर्जा संवाददाता ।
खुर्जा : नगर के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर सोमवार की दोपहर श्रीमती राधा मित्तल स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को पेंसिल व रंगों के माध्यम से कागजों पर उकेरा प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर दो वर्गों में विभाजित की गई निर्णायक मंडल के रूप में भगवान चंद्र गोविल, प्राची बंसल व डीपीएस टीचर स्वर्णेन्दु मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आर्य ने प्रथम व जेनिथ पब्लिक स्कूल की तमन्ना ने द्वितीय वे आर्य कन्या पाठशाला की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में अल्पाइन पब्लिक स्कूल की साहिल चौधरी ने प्रथम व एनआर पब्लिक स्कूल की अंजलि सिंह ने द्वितीय एनआर पब्लिक स्कूल की अमृता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया इस दौरान अजीत मित्तल, शुभम मित्तल ,रोहित अग्रवाल ,प्रेम प्रकाश अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, अजय गर्ग एडवोकेट, नेहा अग्रवाल ,महेश भार्गव ,कपिल अग्रवाल ,अंजू मेहरा, दुष्यंत व निमिष कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।



![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












