Home » राष्ट्रीय » धूमधाम के साथ मनी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती ,राजपूत समाज के सहयोग से लगा पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड

धूमधाम के साथ मनी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती ,राजपूत समाज के सहयोग से लगा पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमपी सिंह राणा/9758974969

खुर्जा क्षेत्र के अरनियां पर आज राजपूत समाज ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर से बसपा प्रत्याशी ठाकुर राजेंद्र सिंह सोलंकी रहे जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के जीवन परिचय और उनके संघर्ष को अपने संबोधन में बताया और उनके आचरण को आत्मसात करने की बात कही साथ ही आने वाले समय में अपने महापुरुषों के मंदिर निर्माण की बात भी कही। कार्यक्रम का आयोजन राहुल चौहान ,डीके ठाकुर के समूह द्वारा किया गया जिसका संचालन राजू राघव ने किया, कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों तथा मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखें और रनिया बाईपास पर बिजली घर के पास लगाए गए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड का फीता काटकर अनावरण किया गया। इस मौके पर मधुर प्रताप सिंह चौहान,सत्येंद्र बैरागी ,गुड्डू ठाकुर ,ठाकुर हेमंत सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना मिशन ,ठाकुर प्रताप सिंह फौजी योगेश राघव ,सतपाल सिंह ,जीतू ठाकुर ,गौरव ठाकुर धरपा, मनीष चौहान ,दीपक चौहान , विनोद राघव ,यश चौहान, समेत राजपूत उपस्थित रहे इस मौके पर अन्य समाज के लोग भी जयंती में सम्मिलित हुए और उन्होंने भी पूर्वजों के सम्मान में अपना सहयोग दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment